कांकेर | लोहत्तर थानांतर्गत ग्राम गुदुम में अज्ञात आरोपी ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। ग्रामीण महेन्द्र कुमार निवासी गुदुम थाना लोहत्तर ने शिकायत करते बताया कि 28 जनवरी की सुबह संतुराम पुड़ो ने फोन करके बताया कि तुम्हारे ट्रैक्टर को कोई जला दिया है।


