जिले में हाल ही में पदस्थ हुए ट्रेनी ADPO इन दिनों अलग-अलग विभागों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सोमवार से उनकी SP कार्यालय की ट्रेनिंग शुरू हुई। सात दिन वे अपराधों, साइबर फ्रॉड, CCTV सहित अन्य चीजों की जानकारी लेंगे। आज (मंगलवार) SP संजीव कुमार सिंहा ने उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही पहले की ट्रेनिंग का फीडबैक लिया। इसमें ADPO ने बताया कि पहले दिन उन्होंने पुलिस के पदानुक्रम को समझा। इसके बाद SP ने उन्हें विस्तार से बताया कि किस पुलिसकर्मी को कितने स्टार और अन्य चिन्ह लगते हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए रेडियो नाम क्या इस्तेमाल किया जाता है, इसके बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही वे ट्रेनी अधिकारी मंगलवार को सबसे पहले कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में सभी शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों और उनकी समस्याओं का किस तरह निराकरण किया जाता है, इसको देखा और समझा। उन्होंने जनसुनवाई, CM हेल्पलाइन, समाधान योजना के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बताया कि गुना में किस तरह के अपराध ज्यादा होते हैं, किस तरह के अपराधी यहां हैं, इसके बारे में बताया। कलेक्ट्रेट और पुलिस थानों की वर्किंग देखी थी
बता दें कि दो महीने पहले जिले में तीन नए ADPO हिमांशु शर्मा, सपना गुप्ता, दीपमाला श्रीवास्तव की पोस्टिंग हुई है। अभी इनका ट्रेनिंग पीरियड चल रहा है। जिसमें वे कोर्ट सहित अन्य विभागों की वर्किंग देखेंगे और सीखेंगे। इससे पहले ये कलेक्टर कार्यालय और पुलिस थानों की ट्रेनिंग ले चुके हैं। उन्होंने प्रशासनिक और थानों की कार्यप्रणाली को समझा।


