गुना में चार बस्तियों से निकला पथ संचलन:वक्ता बोले- अनुशासन, राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का अद्भुत दृश्य; आरएसएस के 100 वर्ष पूरे

विजयदशमी के अवसर पर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। गुना नगर की चार प्रमुख बस्तियों हनुमान बस्ती, श्रीकृष्ण बस्ती, विवेकानंद बस्ती और गोपाल बस्ती, मारकी मऊ खंड के सनवाड़ा मंडल से संचलन प्रारंभ हुए। मुख्य वक्ता सुरेंद्र मिश्रा (क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने कहा कि विजयदशमी केवल असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज की एकता, राष्ट्र की शक्ति और संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिवस भी है। उन्होंने कहा –“देश को जोड़ने का काम तीन माताएं करती हैं, गो माता, गंगा माता और भारत माता।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि “राम मंदिर राष्ट्र की आधारशिला है।” उन्होंने कहा कि पथ संचलन के दौरान नगर में अनुशासन, राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विजयदशमी का यह आयोजन समाज में एकता, संगठन और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त संदेश छोड़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *