गुना में जमीन में गड़ी मिली अवैध शराब:तेल के ड्रमों में भरकर रखा था 500 लीटर लाहन; पुलिस ने नष्ट किया

गुना जिले के राघौगढ़ इलाके में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। राघौगढ़ पुलिस ने बंदरगढ़ा के जंगल अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने शराब निर्माण के लिए शराब मा‍फियाओं द्वारा तैयार कर रखा करीब 500 लीटर लहान नष्ट किया। राघौगढ़ पुलिस ने बताया कि SP अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न नशे के अवैध कारोबार में शामिल नशा माफियाओं पर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी क्रम में ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी राघौगढ दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरगढ़ा के जंगल में कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर कार्यवाही के लिए परिवीक्षाधीन डीएसपी और राघौगढ़ थाना प्रभारी आनंद कुमार राय द्वारा अपने पुलिस फोर्स के साथ बंदरगढ़ा के जंगल में मुखबिर की बताई जगह पर दबिश दी। पुलिस को मौके पर तो कोई नहीं मिला, लेकिन आसपास सर्चिंग करने पर गड्डों में झाड़-पत्तों से छिपाकर रखे ड्रमों में शराब बनाने के लिये तैयार किया गया करीब 500 लीटर लहान भरा हुआ मिला। उसे पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। अवैध शराब निर्माण में शामिल माफियाओं की पहचान के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं और जिनकी पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *