गुना में दो दिन बाद छटा कोहरा:न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी; ग्रामीण इलाकों में खेतों के ऊपर छाई धुंध

नए साल के शुरुआती दो दिन घना कोहरा रहने के बाद आज तीसरे दिन शुक्रवार को गुना में कोहरा छटा। ग्रामीण इलाकों में खेतों के ऊपर धुंध जरूर नजर आई, लेकिन शहरी इलाकों में कोहरा नहीं दिखा। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही थी कि 6 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा, लेकिन 3 जनवरी को कोहरे में कमी आई। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। इस बीच घना कोहरा भी छाया रहा। बुधवार रात 9 बजे से ही कोहरा लगना शुरू हो गया था, जो गुरुवार सुबह तक घना हो गया। इस दौरान विजिबिलिटी महज 10 मीटर रह गई थी। हालांकि, शुक्रवार को कोहरा छट गया पर तेज ठंड बनी रही। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से प्रदेश में 2 दिन तक तेज बारिश का दौर रहा। दो दिन पहले गुना में भी तेज पानी गिरा। रात भर में 20 मिमी बारिश हुई। पिछले हफ्ते ज्यादा तेज ठंड नहीं पड़ी। हालांकि, हवा के कारण ठिठुरन महसूस होती रही। रविवार से मौसम खुल गया है और आसमान साफ है। इस कारण फिर तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इस हफ्ते तीनों दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2, मंगलवार को 9.3, बुधवार को 6.5 और गुरुवार को 6.5 और शुक्रवार को 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 22.7, मंगलवार को 22.2 और बुधवार को 21 और गुरुवार को 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। तस्वीरों में देखिए मौसम…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *