गुना में नाले में मिला युवक का शव:इलाज कराने अस्पताल में हुआ था एडमिट; दो दिन बाद अचानक हुआ था लापता

पिछले हफ्ते जिला अस्पताल से लापता हुए युवक का शव नाले में पड़ा मिला। उसे सीने में दर्द होने के कारण इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन भारती रहने के बाद वह अचानक लापता हो गया। सोमवार को जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जानकारी के अनुसार, सिलावटी गांव के रहने वाले महेन्द्र जाटव (45) को सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद पिछले शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 दिसंबर को महेन्द्र को उसकी पत्नी व मां ने उपचार के लिए भर्ती कराया था। इसके बाद वह घर चली गयी थी। महेंद्र अस्पताल में ही भर्ती था। दो दिन बाद जब पत्नी रेखाबाई महेन्द्र का हालचाल जानने के लिए अस्पताल आने वाली थीं। इसके पहले ही मोबाइल पर बातचीत में महेन्द्र ने अपनी पत्नी को बताया कि वह ठीक हो गया है। थोड़ी देर में घर आ जाएगा। उसने पत्नी से कहा कि वह अब अस्पताल ना आए। पत्नी इंतजार करती रही, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर देखा, तो वह नहीं मिला। उसको तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने 13 दिसंबर को कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार वाले उसकी तलाश में लगे रहे। आज सुबह एक शव ललुआटोरा के पास की नदी में एक शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। महेंद्र के परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के भाई ने बताया कि सीने में दर्द होने के बाद बड़े भाई को अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन इलाज कराने के बाद वह लापता हो गए थे। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *