गुना में बात नहीं करने पर युवक से मारपीट:आरोपी बोले- हमसे बात क्यों नहीं करता, क्या चाहता है; जान से मारने की धमकी भी दी

गुना के कैंट थाना इलाके में एक युवक से मारपीट का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दूसरे युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे केवल इसलिए मारपीट कर दी, क्योंकि वह युवक से बात नहीं करता था। पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार उमरिया बूढ़े बालाजी इलाके के रहे वाले राकेश लोधा(27) ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे की बात है। उसे धर्मेन्द्र लोधा उर्फ मुर्गा ने बायपास पर शांति ढाबा के पास स्थित उसके खेत बुलाया। उसके बुलाने पर राकेश अपने खेत पर पहुंच गया। वहां उसे धर्मेन्द्र लोधा अपने साथी संजू सैमसंग के साथ खेत पर मिला। धर्मेन्द्र बोला कि तू मुझसे बात क्यों नहीं करता, तू क्या चाहता है। तो राकेश ने कहा कि वह कुछ नहीं चाहता। यहां क्यो बुलाया है। इसी बात पर धर्मेंद्र और संजू उसे गालियां देने लगे। उसने गाली देने से मना किया, तो दोनों ने मिलकर उसकी डंडे से मारपीट कर दी। उसी समय राकेश के चाचा का लड़का घनश्याम आ गया, जिसने बीच बचाव किया। जाते हुए धर्मेंद्र और संजू उसे बोले कि अगर बात नहीं करेगा, तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने धर्मेंद्र लोधा और संजू सैमसंग के खिलाफ मारपीट और गाली गलौच की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *