गुना में सड़क हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत:महाराष्ट्र से केला भरकर आगरा जा रहा था ट्रक; सामने से आ रहे कंटेनर ने मारी टक्कर

गुना के धरनावदा इलाके में शुक्रवार शाम ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर घायल हो गया। शनिवार दोपहर परिवार वालों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है। धरनावदा थाने की रुठियाई पुलिस चौकी के अंतर्गत हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। सामने से आ रहे कंटेनर ने ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक वाला महाराष्ट्र से आगरा जा रहा था। उसमें केले भरे हुए थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने ट्रक में से ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला। साथ ही एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर 1033 एम्बुलेंस पहुंची। पैरामेडिकल डॉक्टर संतोष रघुवंशी और उनके साथी द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने ट्रक के क्लीनर को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम में रखवा दिया गया। वहीं ड्राइवर को इलाज के लिए भर्ती किया गया। क्लीनर की पहचान माता प्रसाद पुत्र मेवाराम ठाकुर उम्र 55 साल निवासी ग्राम मुंडोल थाना डौकी जिला आगरा के रूप में हुई है। वहीं ट्रक ड्राइवर की पहचान जितेंद्र उम्र 35 साल निवासी ग्राम गड़ी श्रीपत तहसील शमशाबाद जिला आगरा के रूप में हुई। पुलिस ने क्लीनर की पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी। शनिवार दोपहर आगरा से परिवार वाले गुना पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *