गुना रोड स्थित सेजी और सेमरी गांव के बीच बुधवार को एक बाइक सवार की सड़क से नीचे खंती में गिरने से मौत हो गई। युवक अपने घर गुना से शाढ़ौरा एक शोक सभा में जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक बूढ़े बालाजी गुना निवासी साहिल (30) अपने घर से शाढ़ौरा एक शोक सभा में जा रहा था। वह बुधवार को दोपहर के समय अपने घर से शाढ़ौरा किसी रिश्तेदार का देहांत होने पर शोक सभा में शामिल होने जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जाकर देखा तो वह खंती में पड़ा था। उसी के पास में बाइक भी पलटी हुई थी। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।


