अमृतसर| विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र से शास्त्री मार्केट और अंदरून शहर की मार्केट में सफाई अभियान चलाया। गुप्ता ने कहा कि व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक करने के लिए निगम द्वारा सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। मशीनरी खरीदी भी गई है। श्री दरबार साहिब की ओर जाती हेरिटेज स्ट्रीट, श्री दुर्ग्याणा मंदिर के आसपास और कंपनी बाग की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर तरुणदीप कैंडी, हेल्थ अफसर डॉ. किरण कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, विकास गिल, रविंद्र डाबर, रघु कुमार, बलदेव सिंह, रामकुमार, ओम प्रकाश, चांद कुमार, रम्पी व अन्य मौजूद रहे।


