गुप्त वृन्दावन धाम में विजयादशमी पर्व का आयोजन:रामलीला मंचन में दिखा भरत का विरह प्रेम, हुआ रावण दहन

जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में गुरुवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन किया गया और रावण दहन हुआ, जिसे देखने के लिए पूरे शहर से जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला के मंचन में 40 कलाकारों ने ‘भरत का विरह प्रेम’ का जीवंत प्रदर्शन किया। कलाकारों के अभिनय को देखकर भक्त भावविभोर हो गए। भगवान श्रीराम द्वारा रावण दहन के लिए बाण चलाते ही पूरा धाम परिसर ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। विजयादशमी के पावन अवसर पर भगवान का विशेष राम-लक्ष्मण अलंकार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। भक्तों ने श्री कृष्ण बलराम का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। दशहरे उत्सव के तहत मंदिर में सुबह से संध्या तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें नाम रामायण का पाठ शामिल था। महोत्सव का समापन महाआरती के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *