गुमला| गुमला में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी को सुबह के दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कैंप जशपुर रोड के डॉक्टर कृष्णा प्रसाद के क्लीनिक में संपन्न होगा। जिसमें आर्किड मेडिकल सेंटर रांची के चिकित्सक रंजन कुमार मरीजों की जांच करेंगे। इस दौरान हर्निया, पाइल्स, खूनी बवासीर, फिशर, शरीर में गांठ, पेट में दर्द, शरीर में सूजन आना या एडिमा होना, स्तन में गांठ के संबंध में मरीज परामर्श ले सकते है। कैंप पूरी तरह नि:शुल्क होगा। जानकारी आकाश वर्मा ने दी।


