गुमला| डालसा की ओर से नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। इसका शुभारंभ आज दो बजे केओ कॉलेज परिसर में होगा। सचिव रामकुमार लाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी होंगे।


