दिव्य अखंड दिव्य शताब्दी समारोह को ले ज्योति कलश रथ हनुमान वाटिका पहुंचा

भास्कर न्यूज|गुमला गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा दिव्य अखंड दिव्य शताब्दी समारोह के निमित्त ज्योति कलश रथ शुक्रवार को घाघरा छठ मोहल्ला, हनुमान वाटिका पहुंचा। जहां रथ का श्रद्धालुओं द्वारा पूजन पाठ और आरती किया गया। वही जानकारी देते हुए हरिद्वार शांतिकुंज के पंडित इंद्रदेव पंडित ने बताया कि उक्त ज्योति कलश रथ 4 दिसंबर 2025 से निकला है जो 2026 में पूरे भारतवर्ष के गांव का भ्रमण कर रहा है और 2026 तक यह भ्रमण पूरा होगा। दादा गुरु के संरक्षण में 1926 में उक्त ज्योति कलश को जलाया गया था, जिसका 100 वर्ष 2026 में पूरा होगा। माता भगवती देवी का 2026 में जन्म शताब्दी होगी। अखंड ज्योति लेखन का कार्य 1926 से प्रारंभ होकर 2026 में 100 साल पूरा होगा। ज्योति कलश का मुख्य उद्देश्य मानव में देवास का उदय और धरती पर स्वर्ग का उदय हो। युग परिवर्तन की बेला चल रहा है। असुरी शक्तियां इस सुंदर उद्यान को महा विनाश के कगार पर खड़ी कर रखी है। परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति पंडित से राम शर्मा आचार्य 24 साल से जल रोटी छाछ खाकर गायत्री मंत्र का ऊर्जा प्रदान किए हैं। इस पूरे गांव में फैलने का ज्योति कलश यात्रा चल रहा है। अखंड दीपक यज्ञ विचार संस्कार नारी जागरण बाल संस्कार गौशाला कन्या कौशल प्रतिभाएं कार्य कालों के माध्यम से कार्यक्रम सहित कई विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित लोगों में राजकुमार,महेंद्र मोदी, ब्रह्मदेव, विश्वनाथ जायसवाल, अरविंद जायसवाल, संजना जायसवाल, अमर पाठक सहित कई लोगों उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *