गुमला में ऑटो-बाइक के बीच सीधी टक्कर:ऑटो में सवार थे 11 लोग, नाथपुर मोड़ पर ऑटो दुघर्टनाग्रस्त, एक की मौत

गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नाथपुर मोड़ पर एक ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। खूंटी जिले के जमुआ डाड़ गांव से 11 लोग एक ऑटो में कोनकेल गांव गए थे। शनिवार की रात वापस लौटते समय नाथपुर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। शंकर साहू की हुई मौत हादसे में ऑटो में सवार शंकर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। बालेश्वर महतो, विराज देवी, शर्मिला देवी, सुनीता देवी, जितनी देवी और 3 वर्षीय प्रियांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतक को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में भर्ती कराया गया है।गुमला सदर थाना के एसआई अरविंद कुमार रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *