मानसिक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा:पाकुड़ में महिला का बच्चा चोर समझा, पुलिस ने बचाई जान

झारखंड के पाकुड़ में एक मानसिक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। यह घटना पाकुड़ शहर के पिरतल्ला क्षेत्र की रेलवे लाइन के पास की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मुफस्सिल थाना के एएसआई विपिन कुमार यादव को जब घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को जमीन पर गिरा हुआ पाया। पुलिस ने महिला को तत्काल सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल महिला ठीक है। प्लेटफॉर्म पर घुमती रहती थी महिला जांच में पता चला कि यह महिला अक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमती रहती थी। घटना वाले दिन वह स्टेशन से निकलकर पीरतल्ला की तरफ जा रही थी। कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बता दें कि क्षेत्र में बच्चा चोरी को लेकर पहले से अफवाहें फैली हुई हैं। हाल ही में दुमका जिले के काठीकुंड में भी इसी तरह की एक घटना हुई, जहां ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में एक बोलेरो वाहन की तोड़फोड़ कर दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *