गुमला में ऑटो-बोलेरो की टक्कर, तीन की मौत:मृतकों में ढाई साल का मासूम भी शामिल, बाजार जाते वक्त हुआ हादसा

गुमला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा डुमरी थाना क्षेत्र के महुआडांड़ जैरागी मुख्य पथ पर जैरागी के पास अंवराटोली बगीचा के निकट ऑटो और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों की पहचान चीरोटोली निवासी हुंदरू नगेसिया (65), महुआटोली निवासी बीतू तुरी (55) और ढाई साल के बच्चे के रूप में की गई। सभी बाजार जा रहे थे और इसी बीच मंगलवार की शाम यह हादसा हुआ। इस हादसे में ऑटो पलट गया जैरागी बाजार से लौट रहे ऑटो को विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार हुंदरू नगेसिया और बीतू तुरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार ढाई वर्षीय अनीश बाड़ा को गंभीर हालत में गुमला ले जाया गया। रायडीह के पास उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन अनीश को सीएचसी रायडीह ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, डुमरी थाना के एसआई आनंदी साहु, एएसआई अंकित राज और एएसआई सुनील बाउरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। माता-पिता के साथ छत्तीसगढ़ लौट रहा था बच्चा बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी नानी के घर चरका टोली आया हुआ था और जौरागी बाजार से लौटकर अपने माता-पिता के साथ छत्तीसगढ़ के क्रोधा थाना क्षेत्र के चंपा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *