जैसलमेर में अगले तीन दिन बारिश के आसार नहीं:दिन का 2 और रात का 1 डिग्री बढ़ा पारा, तापमान बढ़ने की संभावना

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है। वहीं दोपहर में धूप निकल रही है। जिससे गर्मी का असर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जिले में मंगलवार को दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का पारा 2 डिग्री बढ़ा। वहीं रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 11 डिग्री का अंतर रहा। तापमान बढ़ने से गर्मी अब असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बारिश थमने के बाद बढ़ा गर्मी का असर
8 सितंबर से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बरसात का दौर थमा है। इसके बाद से गर्मी भी बढ़ने लगी है। जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 6 दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। मंगलवार को तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। फसलों को मिला जीवनदान
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं दूसरी तरफ खेतों में खरीफ की फसलें लहलहाने लगी है। अगस्त के दूसरे पखवाड़े से हुई बारिश के बाद फसलों को जीवनदान मिला। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इस बार अच्छी पैदावार होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *