गुमला में गैस टैंकर पलटा, चालक की मौत:खलासी सुरक्षित, रांची से झारसुगुड़ा जा रहा था टैंकर; तीखे मोड़ पर हुआ हादसा

गुमला जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि उपचालक सुरक्षित बच गया। यह घटना बंगरू हरजोड़ा के पास हुई। मृतक चालक की पहचान नालंदा, बिहार निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। उपचालक 23 वर्षीय कुणाल कुमार को कोई चोट नहीं आई। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज दिया सूचना मिलने पर पालकोट पुलिस के एसआई देवनाथ महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मोड़ काफी तीखा, यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं: स्थानीय उपचालक कुणाल कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह टैंकर रांची से गैस लोड कर झारसुगुड़ा, ओडिशा जा रहा था। पालकोट प्रखंड क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ काफी तीखा है और यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसे दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। इधर, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे बिहार से गुमला के लिए रवाना हो चुके हैं। गुमला पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *