बोकारो के पेंक नारायणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह छापेमारी 13 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र के कंजकीरो ग्राम स्थित पूर्वाभीता के एक अर्धनिर्मित मकान में की गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, निर्माण सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने कंजकीरो ग्राम निवासी सुरेश महतो को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से अवैध शराब निर्माण और पैकिंग से संबंधित विभिन्न सामग्री जब्त की गई। कुल मिलाकर लगभग 24.06 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। 100 बड़े खाली प्लास्टिक बोतलें मिलीं अभियुक्त के पास से एक नीले रंग का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। छापेमारी के दौरान 20 प्लास्टिक बोरियों में लगभग 800 छोटी-बड़ी खाली शराब की कांच की बोतलें, 200 लीटर का एक प्लास्टिक ड्रम और शराब भरने के लिए 20 छोटे तथा लगभग 100 बड़े खाली प्लास्टिक बोतलें मिलीं। पुलिस ने 40 लीटर के 2 प्लास्टिक जार, 20 लीटर के 20 पानी वाले जार, कार्टून के 8 बंडल (लगभग 200 पीस), व्हिस्की, माल्टा, पाइनएप्पल जैसे विभिन्न प्रकार के फ्लेवर केमिकल सहित अन्य रसायन भी जब्त किए। इसके अतिरिक्त, लोहा एवं स्टील से बना शराब बनाने का यंत्र, शराब की बोतलों के ढक्कन, स्टिकर और बारकोड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आगे की जांच जारी है और अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


