भास्कर न्यूज|गुमला शहर में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। चोरों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि जैसे ही किसी घर के सदस्य बाहर जाते हैं। वैसे ही वे सक्रिय हो जाते हैं और चंद घंटों में पूरा घर साफ कर देते हैं। हाल में गुमला में हुई कई चोरियां इस संगठित गिरोह की सक्रियता को उजागर कर रही हैं। चोर इतने शातिर हैं कि किसी भी घर के खाली होने की खबर उन्हें तुरंत लग जाती और वे मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इस बढ़ती आपराधिक गतिविधि से स्थानीय लोग भयभीत हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के लिए यह गिरोह बड़ी चुनौती बन चुकी है। बढ़ती चोरी की घटनाओं ने साफ हो गया है कि यहां चोरों का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। जो निगरानी रखता है कि कौन सा घर खाली हो रहा है। घर खाली होते ही चोर गिरोह उसे अपना निशाना बना लेते हैं। एक के बाद एक हो रही चोरियों के बावजूद अभी तक किसी बढ़े अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चोरी की घटनाओं से प्रतीत होता है कि चोरों को इलाके के बारे में पूरी जानकारी है। जिससे वे सही समय समय पर घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। इधर, लगातार बढ़ रही चोरी से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग अपने-अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। कुछ लोग अपने घरों में अतिरिक्त ताले लगा रहे है, तो कोई सीसीटीवी को दुरूस्त कर रहे है। शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश नहीं करती है, तो निरंतर चोरियां होती रहेगी। घरों के अलावे दुकानों में भी बढ़ी सेंधमारी घरों के अलावे दुकानों में भी सेंधमारी बढ़ गई है। शहर का मेन रोड भी चोरों के टारगेट में है। यह हाल के कुछ दिनों में एक के बाद एक कर पांच दुकानों में चोरी कर ली गई। हालांकि किसी भी मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली। जिस कारण व्यवसाय करने वाले व्यवसायी वर्ग भी भयभीत और चिंतित है। व्यवसायी वर्ग लगातार पुलिस प्रशासन से सख्त निगरानी और गश्त तेज करने की मांग कर रहा है।


