गुमला में नशे के खिलाफ कार्रवाई:दो अलग-अलग जगहों से 9.93 किलो गांजा और 80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, तीन गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बसिया थाना क्षेत्र में सीडीपीओ नजीर अख्तर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरहुल मैदान के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। गांजे के स्रोत और गंतव्य की जांच कर रही पुलिस तलाशी में उसके पास से पांच पैकेट में 9.93 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान पलामू के पाटन निवासी 45 वर्षीय आशुतोष कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस गांजे के स्रोत और गंतव्य की जांच कर रही है। दो युवकों से 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद दूसरी कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र में की गई। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ की टीम ने गोकुल नगर स्थित स्टार डीपीएस स्कूल के पीछे से राजन कुमार और सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। थानेदार सुरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, राजन कुमार पहले भी नशा सेवन और तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *