गुमला में पुल से टकराकर नदी में गिरा युवक, मौत:मेहमानी से गांव लौटते वक्त हुआ हादसा, अंधेरा होने से लोगों की युवक पर देर से पड़ी नजर

गुमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। डुमरी थाना क्षेत्र में बासा नदी पुल पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जैरागी शांति नगर के 38 वर्षीय विराज तिग्गा की मौत हो गई। घटना बीती रात की है। विराज एक मेहमानी से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बासा नदी पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विराज पुल से नीचे नदी में जा गिरा। रात होने के कारण उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। काफी देर बाद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से विराज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई संजय कुमार चौबे के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला लगता है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *