पलामू हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। महुअरी नहर मोड़ पुल पर नशा करते हुए मिले इन युवकों के पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, तीनों युवक भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में गणेश पूरी के विवेक कुमार उर्फ सिद्धार्थ सिंह, कजरात नावाडीह के अभिनंदन प्रजापति और नहर मोड़ जपला के शशि कुमार पासवान शामिल हैं। अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए तलाशी के दौरान शशि कुमार पासवान के बाएं कमर से देसी पिस्टल और दाहिने पैंट की जेब से दो जिंदा गोलियां मिलीं। गोलियों के पेंदी पर KF 7.65 अंकित है। इसके अलावा तीनों के पास से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया पिस्टल के बारे में पूछताछ में तीनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


