गुमला में फटा रसोई गैस सिलेंडर, उड़ा छप्पड़:खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, पाइप से हो रहा था गैस लीक

गुमला में बुधवार को खाना बनाने के दौरान एक घर में गैस का सिलेंडर फट गया। इस घटना में घर का छप्पड़ जो खपड़े का था, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखे हुए सभी सामान बर्बाद हो गए। घटना घटगांव पंचायत के कोलपरा घट्ठा की है। लिवोन मिंज ने बताया कि क्रिसमस पर घर में कुछ मेहमान आने वाले थे और पकवान बनाने के लिए रसोई रूम में मां मोनिका खालखो काम कर रही थी। रसोई गैस सिलेंडर की पाइप में लिक था। मां ने इससे अंजान होकर चूल्हे को जलाया और आग तुरंत सिलेंडर में लग गई। सभी ने आग को बुझाने का प्रयास किया पर आग और भड़क गई। सभी फैमिली घर से बाहर निकल गए और इसी बीच तेज आवाज के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। रसोई घर का छप्पड़ उड़ गया और घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *