गुमला में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार:भागते समय स्कूटी से गिरने पर पकड़ा गया, नावाटोली बाईपास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

गुमला पुलिस ने नावाटोली डुमरडीह बाईपास से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 7.10 ग्राम है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित कुमार साहु, शिरोमणि कुमार और सचिन कुमार नावाटोली डुमरडीह बाईपास पर ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों ने एक छापामारी दल का गठन किया। छापामारी टीम शाम करीब 7:30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक स्कूटी पर सवार तीन लड़के भागने लगे। भागने के दौरान स्कूटी पर पीछे बैठा एक लड़का गिर गया, जबकि स्कूटी सवार अन्य दो लड़के फरार हो गए। आरोपी के दोनों भाई फरार गिरफ्तार किए गए लड़के की पहचान अमित कुमार साहु (पिता रामलाल साहु, शांति नगर, गुमला) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि फरार हुए दोनों लड़के उसके छोटे भाई शिरोमणि कुमार और सचिन कुमार हैं। अमित कुमार साहु की तलाशी लेने पर उसके पैंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक में रखी कागज की 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *