गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे और गाड़ी के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। तीनों युवक बाइक से साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे और इसी दौरान नाथपुर पंचायत के वनटोली गांव के पास यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान नाथपुर पंचायत के लीलाकेरा गांव निवासी संदीप सिंह (25), नाथपुर खासटोला निवासी विरिया उरांव और लौवाकेरा गांव निवासी बंटी सिंह (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
घटना के वक्त बारिश हो रही थी पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि हादसे के समय बारिश हो रही थी। पुलिस टीम ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। तीनों शव को मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया।


