गुमला में हार्ट अटैक से पूर्व पार्षद का निधन, शोक

गुमला| नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक के पूर्व पार्षद अतुल बाड़ा नहीं रहें। शनिवार की संध्या सात बजे ह्रदय गति रूकने से उनकी मौत हो गई। वे अपने आवास में थे। इसी दौरान हार्ट अटैक हुआ। कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी ऐलेन कुमुद बाड़ा का भी निधन हुआ है। 2008 से अतुल व उनकी पत्नी ही पार्षद के रूप में निर्वाचित होते रहे है। अपने क्षेत्र में दोनों का काफी सम्मान था। इसलिए अतुल के निधन पर लोग मर्माहत है और बड़ी संख्या में उनके आवास पहुंचकर शोक जताया। इनका एक बेटी व बेटी है। इधर, नप के प्रशासक सारजेन मरांडी, सिटी मैनेजर हेलाल अहमद, निवर्तमान अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, केके मिश्रा, प्रवीण बाड़ा, सीता देवी, सुषमा कुजूर, जेराल्ड संजय बाड़ा, अनिल यादव, हरजीत सिंह, आरिफ आलम, रेहान अहमद, उज्जवल केशरी, मंगलराम भगत, हेमलता देवी, नूतन रानी, शैल मिश्रा, ललीता गुप्ता, ललीता देवी, राजनील तिग्गा आदि ने शोक जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *