कामडारा | प्रखंड मुख्यालय स्थित उद्योगिनी संस्था के कार्यालय मे आज रविवार को संस्था की ओर कुल 12 दीदियों के बीच सिलाई मशीन शतप्रतिशत अनुदान दर पर वितरण की गई।उक्त आशय की जानकारी देते हुए उद्योगिनी संस्था संदीप कुमार ने बताया कि संस्था से जुड़े महिलाओं के विकास के लिए उद्योगिनी संस्था की ओर से मचान खेती, लाह की खेती के अलावे अन्य कार्यक्रम चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। सिलाई मशीन वितरण के दौरान पवन कुमार, नारायण साहू, कृष्णा साहू, अमन कुमार के अलावे लाभुक बालमती देवी, क्रांति देवी, उर्मिला कुमारी, प्रिया तोपनो, फूलकुमारी, बसंती कुमारी, सुगंति देवी, पुनीता कुमारी, करिश्मा देवी, अलविना तोपनो, मोनिका बरला और अंजली केरकेट्टा मौजूद थे।


