गुम मोबाइल को खोजकर उपभोक्ता को सौंपा

मझिआंव/बरडीहा | बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव निवासी आबिद अंसारी के पुत्र अकरम अंसारी का गुम हुए मोबाइल को खोज कर पुलिस ने सौंप दिया है।जिसके कारण अकरम अंसारी ने खुशी व्यक्त किया।पुलिस की इस तरह एक्टिविटी के कारण आम अवाम को पुलिस की सक्रियता पर भरोसा बढ़ने लगा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि अकरम का मोबाइल 1 माह पूर्व कही खो गया था।उसके बाद बरडीहा थाना में सनहा दर्ज करवाया था।साथ ही उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल को खोजकर अकरम को सौंप दिया गया है।साथ ही उन्होंने तमाम आप अवाम लोगो से अपील करते हुए कहा कि पुलिस को अपना सहयोगी समझकर आवश्यकतानुसार सहयोग करते रहे।पुलिस आपकी सहयोग के लिए 24 घंटे तत्पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *