गुरदासपुर की रहने वाली थी युवती, जालंधर के अरमान अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

भास्कर न्यूज | जालंधर फुटबाल चौक के पास स्थित अरमान अस्पताल के बाहर बुधवार को इलाज दौरान दम तोड़ गई 30 वर्षीय युवती के परिवार वालों ने प्रदर्शन किया। परिवार ने सिविल सर्जन, सीएम और स्वास्थ्य विभाग को शिकायत देकर डॉक्टरों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। युवती गुरदासपुर की बताई जा रही है और जोकि चार साल पहले ही कॉलेज में लेक्चरर लगी थी। गुरदासपुर के रहने वाले करनजीत सिंह मुलतानी ने कहा कि बेटी सोनम मुलतानी को अक्सर स्पाइन में दर्द रहती थी। इसका इलाज अरमान अस्पताल में ही चल रहा था। परिवार वाले पहले भी दो बार अस्पताल में इलाज के लिए आ चुके थे। इस बार डॉक्टरों ने कहा कि छोटी-सी सर्जरी करनी होगी। डॉक्टरों के कहने पर वह मंगलवार को अस्पताल पहुंच गए। पिता ने बताया कि करीब 4 बजे आपरेशन शुरू हुआ तो रात 9.15 बजे डॉक्टरों ने कहा कि बेटी के पेट की नस कट गई है और अंदर खून जमा हो गया है। पेट का ऑ परेशन करना होगा ताकि खून बाहर निकाला जा सके। हमने कहा कि सर्जरी तो स्पाइन की है तो ऐसे में पेट की नस कहां से आ गई। लेकिन बेटी की जान बचाने के लिए हमने डाक्टरों को पेट का आप्रेशन करने के लिए बोल दिया। बुधवार सुबह उन्हें बताया गया कि सोनम की मौत हो गई है। मुलतानी ने आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही की वजह से बेटी की जान गई क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन के दौरान गलत नस काटी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जब अस्पताल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर रहे थे तो डाक्टरों ने मौके पर बाउंसर बुला लिए जिन्होंने उन्हें धमकाया। मुलतानी ने मांग की कि बेटी का पोस्टमार्टम करवाया जाए ताकि डॉक्टरों ने कहां लापरवाही की इसके बारे में पता लगाया जा सके। ताकि पता चल सके कि आखिर गड़बड़ी कहा हुई है क्योंकि स्पाइन व पेट अलग-अलग हैं। वहीं, अभी तक अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। युवती के परिवार की शिकायत मिल गई है। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। डॉक्टरों के बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती की लाश सिविल अस्पताल में रखवा दी गई है। – जसविंदर सिंह, एसएचओ, थाना 2 अस्पताल प्रबंधन से बहस करते परिवार सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *