1155 बेटिकट यात्रियों से वसूला सात लाख जुर्माना

जालंधर | रेलवे ने चेकिंग अभियान के दौरान 1155 बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर उनसे 7 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला है। कार्रवाई का उद्देश्य रेलयात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने से रोकना और उनको आरामदायक एवं सुरक्षित सफर करवाना है। अभियान डीआरएम संजय साहू के निर्देशानुसार और सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी की अगुवाई में चलाया जा रहा है। इस दौरान टीटीई और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने कई ट्रेनों में जांच की। इनमें गंगा सतलुज एक्सप्रेस, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मू तवी भगत की कोठी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। सीनियर डीसीएम सैनी ने बताया कि मंडल का लक्ष्य है कि सभी रेलयात्री वैध टिकट लेकर यात्रा करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *