जिला प्रशासन आज मनाएगा नशा विरोधी दिवस, जागरूकता कार्यक्रम होंगे

जालंधर| जिला प्रशासन वीरवार 26 जून यानि आज अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाएगा। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसे लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर ने कहा कि सभी सरकारी दफ्तरों में नशे के खिलाफ शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भाग लेने की अपील की। ​ ​उन्होंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, एनजीओ और स्पोर्ट्स स्वयंसेवकों की मदद से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी। वहीं एडीसीपी आकर्षि जैन ने सीडीपीओ को गांव स्तर पर युवाओं को शामिल करने और नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनजिंदर सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी सुरजीत लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *