JSW-MG की कारें 1 जुलाई से 1.5% महंगी होंगी:7 महीने में दूसरी बार बढ़ाई कीमतें, रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया

अगर आप MG की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो 30 जून तक खरीद लें। क्योंकि, JSW-MG मोटर इंडिया ने 1 जुलाई 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मॉडल्स पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने के कारण 7 महीने में दूसरी बार यह फैसला लिया है। इससे पहले 1 जनवरी 2025 से MG ने कार की कीमतों में 3% तक का इजाफा किया था। तब भी MG ने कीमत बढ़ाने की वजह रॉ मटेरियल महंगा होना बताया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *