पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान करनबीर लाल उर्फ करण और राहुल उर्फ कटा के रूप में हुई है। इन दोनों पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि करनबीर लाल उर्फ करण के पास से दो देसी कट्टे (315 बोर) बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ थाना पुराना शाला में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में, राहुल उर्फ कटा के कब्जे से एक पिस्तौल, 20 ग्राम हेरोइन और 2260 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस दोनों कोर्ट पर पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। इसका उद्देश्य उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाना है, ताकि यह जानकारी मिल सके कि उन्होंने ये अवैध हथियार किस वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदे थे।एसएसपी गुरदासपुर ने कहा कि पुलिस को यह एक बड़ी कामयाबी मिली है, क्योंकि किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


