सांसद की पदयात्रा को रवाना करेंगी पूर्व सीएम राजे:सांसद दुष्यंत सिंह झालावाड़ में 21 फरवरी से शुरू करेंगे चार दिवसीय जन संवाद पदयात्रा

झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह की चार दिवसीय ‘सांसद जन संवाद’ पदयात्रा का तृतीय चरण 21 फरवरी को शुरू होगा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में पूजा-अर्चना के साथ इसका शुभारंभ करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि पदयात्रा 21 फरवरी को सुबह 10 बजे खोयरा से शुरू होगी। पहले दिन यह बकानी होते हुए खेड़ा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। द्वितीय दिवस 22 फरवरी रविवार को पदयात्रा खेड़ा से प्रारंभ होकर कोली में रात्रि विश्राम करेगी। तृतीय दिवस, 23 फरवरी सोमवार को यह कोली से चलकर पाटलिया में रुकेगी। चतुर्थ दिवस, 24 फरवरी मंगलवार को पदयात्रा कोलाना से शुरू होकर गोर्धनपुरा में समाप्त होगी। इस पदयात्रा में बकानी मंडल और रटलाई मंडल के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। सांसद दुष्यंत सिंह की इस पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांसद पूर्व में भी ऐसी पदयात्राएं कर चुके हैं, जिनमें मिली जन समस्याओं को जिला प्रशासन के साथ चर्चा कर उनका निस्तारण किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *