डीडवाना जिला न्यायालय में ई-फाइलिंग केंद्र शुरू:न्यायिक सेवा केंद्र का भी उद्घाटन, एक ही जगह मिलेगी मुकदमों से जुड़ी पूरी जानकारी

डीडवाना जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को केंद्रीयकृत ई-फाइलिंग केंद्र और न्यायिक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर सिंह चारण ने रिबन काटकर इन दोनों केंद्रों का शुभारंभ किया। इस उद्घाटन समारोह में बार संघ डीडवाना के अध्यक्ष हाकम अली खां, लोक अभियोजक विरेन्द्र सिंह बांठडी, अपर लोक अभियोजक महावीर प्रसाद चतुर्वेदी और चीफ एल.ए.डी.सी विकास ठोलिया सहित कई अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे।
लिपिक ग्रेड द्वितीय परमानन्द जांगिड़ ने बताया कि नए केंद्र के शुरू होने से अब न्यायालय परिसर में सभी प्रकार के मुकदमों की ई-फाइलिंग संभव हो सकेगी। यह सुविधा न्यायिक प्रक्रिया को आधुनिक बनाने में सहायक होगी। इसके साथ ही मुकदमों से जुड़ी समस्त जानकारी पक्षकारों और अधिवक्ताओं को एक ही खिड़की से उपलब्ध कराई जाएगी। अधिवक्ताओं को ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर केस अपडेट मिलने से न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई को बढ़ावा मिलेगा।
इस पहल को न्यायिक प्रक्रिया के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आमजन और अधिवक्ताओं को अधिक सुविधाजनक एवं समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *