पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव उमरपुर कलां के ग्रामीणों ने आधी रात को आसमान में एक संदिग्ध वस्तु देखे जाने का दावा किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना दौरांगला पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। वहीं आसमान में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने से ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ है। वहीं बीएसएफ और पुलिस की टीमें खेतों में संदिग्ध वस्तु की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे पॉट-रली फॉर्म में हुई। वहां रहने वाले एक युवक ने आसमान में संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद उसने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया। आज सुबह, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मिलकर पूरे इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस पहले से ही सक्रिय थी-डीएसपी डीएसपी रजिंदर मन्हास ने बताया कि 26 जनवरी से ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय थी। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गांव भेजी गई। उन्होंने पुष्टि की, कि सुबह बड़ी संख्या में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मिलकर इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए, लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। डीएसपी मन्हास ने कहा कि पुलिस लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।


