गुरदासपुर में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:अचानक बिगड़ी तबीयत, पैसा इकट्‌ठा कर अस्पताल में कराया भर्ती, कार्रवाई की मांग

गुरदासपुर जिले में बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे के वार्ड नंबर 2, क्रिश्चियन मोहल्ले में नशे की ओवरडोज के चलते एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक की मां पम्मी, बहन रेनू, पिता मनोहरी मसीह और मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया है कि युवक की मौत नशे की वजह से और समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई है। परिजनों ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और तीनों ही नशे के आदी थे। उनमें से विशाल मसीह की तबीयत अधिक नशा करने के कारण बिगड़ गई। आर्थिक तंगी के कारण परिवार घर पर उसका इलाज नहीं करवा सका। एक दिन बाद मोहल्ला वासियों ने पैसे इकट्ठे कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार करने की मांग की है, जो खुलेआम नशा बेच रहे हैं। एसएचओ बोले- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई मोहल्ला वासियों ने पंजाब सरकार से फतेहगढ़ चूड़ियां में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग की, ताकि युवाओं को नशे की दलदल से बचाया जा सके। इस मामले में एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फतेहगढ़ चूड़ियां में नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसएचओ ने यह भी कहा कि यदि परिवार के अन्य बच्चे भी नशे के आदी हैं, तो उनसे बात कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *