गुरदासपुर में SUV कार-ई-स्कूटर में टक्कर, युवा व्यापारी की मौत:गलत दिशा में आने से हुई आमने-सामने की भिड़त, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर गांव मान कौर सिंह स्थित एचआरए (HRA) स्कूल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार (निवासी बराठ वाली गली, गुरदासपुर) के रूप में हुई है। रवि कुमार गांव धारोचक में क्रॉकरी की दुकान चलाते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि कुमार अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर किसी व्यक्तिगत काम से जा रहे थे। जब वे एचआरए स्कूल के पास पहुंचे, तो सामने से (पठानकोट दिशा की ओर से) आ रही एक तेज़ रफ्तार एक्सयूवी (XUV) कार के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रवि कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गलत दिशा में आने से हुआ हादसा घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (Road Safety Force) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक गलत साइड (Wrong Side) से स्कूटर लेकर आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना तुरंत थाना तिबड़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तिबड़ थाने के एसएचओ (SHO) पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। रोड सेफ्टी फोर्स और पुलिस टीम ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों व शव को सड़क से हटवाया और बाधित हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *