लुधियाना | गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब, दुगरी में माघ महीने के उपलक्ष्य में स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमणि साहिब के पाठों की श्रृंखला चलाई जा रही थी। इस पावन श्रृंखला की समाप्ति अवसर पर दोपहर समय गुरुद्वारा साहिब में विशेष गुरमत समागम सजाया गया। पंथ प्रसिद्ध रागी भाई साहिब रविंदर सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने अपने रसभरे कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरबाणी के संदेश के संगत को नाम सिमरन और गुरु घर से जुड़े रहने का उपदेश दिया। साथ ही उन्होंने जत्थे द्वारा संगत को गुरु घर से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।


