स्कूटर बाजार एसो. ने लंगर लगाया

लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मॉडल टाउन स्कूटर बाजार एसोसिएशन की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर देर रात तक चले इस भंडारे में क्षेत्र के दुकानदारों, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसोसिएशन के प्रधान दीपक अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी दुकानदारों ने मिलकर एकजुटता के साथ भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आपसी भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देता है, इसलिए सभी ने मिलकर तन-मन-धन से सेवा की। भंडारे में पूड़ी-छोले, लस्सी और चाय का लंगर लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *