जालंधर| सिख मिशनरी कॉलेज सर्कल जालंधर द्वारा लगाई जा रही साप्ताहिक गुरमत क्लास रविवार को बस्ती शेख के कंवर सतनाम सिंह खालसा कॉम्प्लेक्स में लगी। इसकी शुरुआत हरकोमल कौर ने मूल मंत्र के जाप से की। इसके बाद कविश्री जत्थे ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित कविश्री पेश की। निमरत कौर ने “सिख धर्म में किरत (ईमानदारी से काम) का महत्व” विषय पर व्याख्यान दिया। कुलविंदर सिंह ने “सो मुख जलाउ जित कहिह ठाकुर जोनी” विषय पर विचार साझा करते हुए कहा कि हमें गुरमत के मार्ग पर चलते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन-बाणी का दामन थामना चाहिए। कथावाचक भाई हरदीप सिंह ने गुरु रामदास जी पातशाह के जीवन इतिहास के बारे में विचार साझा करते हुए कहा कि हमें गुरुओं के जीवन से सीख लेकर अपने जीवन में गुरु शब्द के ज्ञान को आत्मसात करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए। मंच प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने संभाला। यहां सर्कल इंचार्ज बलजीत सिंह भी मौजूद थे।


