रांची | वरिष्ठ भाजपा नेता सह झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी की स्मृति में रविवार को अंतिम अरदास पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में होगी। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि अंतिम अरदास 12 बजे से एक बजे तक होगी। शबद कीर्तन और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।


