गुरिंदरवीर ने देश के लिए जीता गोल्ड

जालंधर| एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से यूएई एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारतीय एथलीट्स का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। दुबई पुलिस क्लब स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को चैंपियनशिप में 4×100 मीटर रिले में एक बार फिर से जालंधर के गुरिंदरवीर सिंह सहित भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। भारतीय टीम ने 38.76 सेकंड में यह पदक जीता, जिसमें गुरिंदरवीर सिंह सहित अनिमेश, मनिकांता, अमलन शामिल थे। दूसरे स्थान पर 39.27 सेकंड के साथ ओमान और 39.30 सेकंड के साथ इंडिया की दूसरी टीम तीसरे स्थान पर रही। गौरतलब है कि जालंधर का एथलीट गुरिंदरवीर 100 मीटर में देश के सबसे तेज धावक हैं। उन्होंने करीब एक महीने के अंतराल में 2 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। कोच सर्बजीत सिंह हैप्पी ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रिले में गोल्ड मेडलिस्ट गुरिंदरवीर और साथी खिलाड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *