प्रशासन के आदेश पर दो मंजिल के ऊपर के निर्माण का काम रोका

भास्कर न्यूज | जालंधर भारत-पाक बॉर्डर पर तनाव के चलते प्रशासन ने दो मंजिल के ऊपर के निर्माण पर रोक लगाई है। इस पर निगम ने शनिवार को कपूरथला चौक और फुटबॉल चौक के पास इमारतों के निर्माण को रोक दिया। वहीं टैगोर एन्क्लेव में तीन अवैध कोठियां सील की गई हैं। साथ ही झंडिया वाला पीर नजदीक फुटबॉल चौक पर अवैध दूसरी मंजिल का निर्माण भी रोक दिया। इसमें निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने शुक्रवार को कपूरथला रोड पर निर्माणाधीन जोशी अस्पताल के ऊपरी मंजिल के निर्माण काम को रोक दिया। इसी तरह भगवान वाल्मीकि चौक में अवैध दो मंजिल के निर्माण रोक दिया है। फुटबॉल चौक, तिलक नगर के पास भी दूसरी मंजिल का काम रोक दिया है। इस मौके पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन के आदेश पर दूसरी मंजिल से ऊपर के निर्माण को रोक दिया है। वहीं टैगोर एन्क्लेव में तीन कोठियों को सील किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *