अमृतसर |श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित मक्खन चौक मजीठा रोड में लंगर लगाया गया। इसका शुभारंभ जुगल किशोर शर्मा पूर्व विधायक एवं प्रमोद भाटिया चेयरमेन स्पोर्ट्स सैल पंजाब ने किया। यह लंगर सुबह 5 बजे से लेकर रात तक चला। इसके बाद जुगल किशोर शर्मा ने कहा के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने हिंद कौम की रक्षा के लिए अपने पिता और अपने पुत्रों का बलिदान दिया जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रमोद भाटिया ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चरणों में सदा हमारा मस्तक झुका है और झुका रहेगा।


