रेलवे कॉलोनी में प्रकाशोत्सव की तैयारियां पूरी : 9 से श्री अखंड साहिब पाठ होंगे आरंभ

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे कॉलोनी बी ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा समिति की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधान जसवंत सिंह और चेयरमैन डा. इंद्रपाल सिंह पसरीचा ने बताया कि सोसायटी की ओर से 9 जनवरी को गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब (दाम दामी टकसाल) के दीवान हॉल श्री अखंड पाठ रखे जाएंगे। जिनका भोग 11 जनवरी को डाला जाएगा। जिसको लेकर सोसायटी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की सारी इमारत को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। प्रकाशोत्सव को लेकर समिति के सोसायटी के सभी सदस्यों की अलग-अलग ड्यूटी लगा दी गई है। 9 जनवरी को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा। सोसायटी के कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी ने बताया कि छोटे बच्चों को गुरु संग जोड़ने के लिए 10 जनवरी को सुबह 11 से 12:30 बजे तक गुरबाणी कंठ और दस्तार बंदी मुकाबले करवाए जाएंगे। जिसमें 3 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। गुरबानी कंठ प्रतियोगिता में शहीद गंज खालसा मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंटस और टीचर विशेष रूप से भाग लेंगे। इस मौके पर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के पूर्व प्रधान बाबा निरवैर सिंह, सहायक कैशियर किरण कुमार, कश्मीर सिंह, दविंदर सिंह काका, हरचरण सिंह, राकेश कुमार मोनू, प्रिंसपाल भगत, प्रभदयाल सिंह, अमनदीप सिंह मन्ना, जसविंदर सिंह वल्ला, पवन कुमार सोनी, मास्टर गगन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *