अमृतसर में मारवाड़ी समाज गुरु साहिबान और फिर महाराजा रणजीत सिंह के दौर में आकर आबाद हुआ था। यह समाज विभिन्न कारोबार, नौकरी, सेवा आदि के जरिए आज भी नगर में खास पहचान रखता है और यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। करीब 150 साल पुराना यह मंदिर समूचे समाज का केंद्र बिंदु माना जाता है। समाज की सारी सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियां यहीं से संचालित होती हैं। इसलिए यह मंदिर और इसको चलाने वाला ट्रस्ट खास अहमियत रखता है। नामांकन में शामिल विपुल नेवटिया, सुनील गुप्ता, संजय केजरीवाल, वरुण नेवटिया, आनंद बांसल, आदि ने कहा कि चुनाव में जीत के बाद उनकी प्राथमिकता मंदिर का विकास और मारवाड़ी समाज की बेहतरी के लिए काम करना होगा। इस मौके पर अरुण सिंघानिया, कैलाश बांसल, सुधीर शर्मा, अजय बाजोरिया , आनंद गोइंका, रूपेश गोइंका, प्रेम हरलालका, राजकुमार डालमियां, बजरंग बांसल, निखिल धानुका, अनुज खेमका साबू, गौरह चौधरी, नितिन सर्राफ आदि मौजूद थे। चुनाव को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए मारवाड़ी समाज की तरफ से कमल डालमियां, सुनील सरइया, अनिल सिंघल और डा. ओम प्रकाश सिंघानिया को आब्जर्वर का दायित्व दिया गया है। यह भी जानें: वैसे तो देश के हरेक सेक्टर में महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। लेकिन मारवाड़ी समाज के इस ट्रस्ट में अभी तक महिलाओं को वोटिंग का अधिकार नहीं है। नामांकन करने पहुंचे कारोबारी विपुल नेवटिया का कहना है कि उनकी टीम जीतने के बाद महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देगी। भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक फौव्वारा (महाराजा अग्रसेन चौक) स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी ट्रस्ट के चुनाव 25 जनवरी को होने हैं। वीरवार को नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। हर पांच साल बाद होने वाले इस चुनाव में समाज के 1180 लोग वोट करेंगे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन वीरवार को कुल 7 प्रमुख पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव कमेटी के सदस्य एवं प्रसिद्ध उद्योगपतिकमल डालमिया ने बताया कि 9 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन है। कोई भी उम्मीदवार 9 को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकता है। कमल डालमिया ने बताया कि इन चुनावों में प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त कोषाध्यक्ष के पदों के लिए मतदान होगा।


