गुरुकुल के छात्र-छात्राओं को एनआईटी रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

भास्कर न्यूज| जांजगीर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर के नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को शैक्षणिक यात्रा पर एनआईटी रायपुर पहुंचे। यह देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में शामिल है। यहां बीटेक, एमटेक, एमसीए, बी आर्क, एमएससी और पीएचडी जैसे कोर्स संचालित होते हैं। छात्र-छात्राओं ने संस्थान की हाईटेक प्रयोगशालाएं देखीं। उपकरणों के उपयोग, कार्य प्रक्रिया और शोध विधियों की जानकारी ली। एनआईटी रायपुर के विशेषज्ञ शिक्षकों ने बच्चों को तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया। प्राध्यापकों ने प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले सभी छोटे-बड़े उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाई। शोध प्रक्रिया और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र में ही विश्वस्तरीय तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा की समझ देना है, ताकि वे भविष्य में किसी भी क्षेत्र की पढ़ाई में आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही स्थान परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने की जानकारी भी मिले। इससे निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल और करियर निर्माण में मजबूती आएगी। यह यात्रा वरिष्ठ शिक्षक ई. सुधाकर राव, शुभम अग्रवाल और शिक्षिका संध्या मिश्रा के नेतृत्व में पूरी हुई। स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल और निदेशक पुष्कर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनुश्री राठौर, तनिष अग्रवाल ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *